हरदा- राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन द्वारा विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि इन रोजगार मेलों में ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। उन्होने बताया कि विकासखंड टिमरनी अंतर्गत 21 नवम्बर को ग्राम पंचायत बोरपानी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 22 नवम्बर को रातामाटी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
393 Views


