Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

नगर पालिका ने हटाया अतिक्रमण, लोगों ने पक्षपात का लगाया आरोप

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा:-शहर में बुधवार को नगर पालिका ने कन्या शाला के पास की दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस स्थान पर दुकानदारों ने तय सीमा से करीब पांच से दस गुना अधिक जगह पर अतिक्रमण कर रखा था। जिससे आए दिन शाम के वक्त सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। नपा ने इससे पहले शहर में वीडियोग्राफी कराकर सभी लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। इसके बावजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। जिसके बाद नगर पालिका अमले ने जेसीबी की मदद से कच्ची और पक्की बनी दुकानों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के एक-एक हजार रुपए के चालान बनाए गए। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई शहर में लगातार जारी है। जहां भी अतिक्रमण से यातायात अवरूद्ध हो रहा है उस अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के बाद कुछ व्यापारियों ने नगर पालिका अमले पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना था कि हमने लाखों रुपयों में नगर पालिका से दुकान खरीदी है। जिसका हर साल किराया ओर प्रतिदिन रसीद कटाई जाती है। इसके बाद भी हमारी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जबकि हमारे सामने ठेले और अन्य दुकानदारों की मात्र ५० से १०० रुपए की रसीद काटी जाती है। उन पर नपा द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं कि जाती। सभी पर समान कार्रवाई की जानी चाहिए।

इनका कहना है

विडियोंग्राफी कराकर सभी को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। किन्तु दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद बुधवार को कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया है। साथ ही पक्की दुकानों पर मिले अतिक्रमण को हटाकर एक-एक हजार का चालान बनाया गया है। कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, सभी पर एक जैसी कार्रवाई हो रही है। जहां भी अतिक्रमण पाया जा रहा है, उसे तत्काल हटाया जा रहा है।
कमलेश पाटीदार, सीएमओ नपा

397 Views
What do you think?

Leave a Reply