Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

60 वर्षीय बुजुर्ग ने किराना व्यापारी को लगाई चपत

2 min read
Text Size:


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी


ANOKHATEER.COM
शहर के एक किराना व्यापारी से एक बुजुर्ग ने किराना सामान खरीदा और जेब में पैसे नहीं होने पर दो घंटे बाद पैसे देने का कह कर रफूचक्कर हो गया। जिसके बाद व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसका आवेदन दिया। घटना बीते मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है। आवेदक सत्यनारायण सोमानी ने शिकायती आवेदन में बताया कि शहर की पंजाब नेशनल परिसर में मेंरी किराने की दुकान है। कल 19 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे एक व्यक्ति मेरी दुकान पर किराना लेने आया। उसने लगभग 750 रुपए का किराना सामान लिया। सामान लेने के बाद उसने अपने पेंट शर्ट की जेब मेंं हाथ डालकर कहा मैं रुपए लाना भूल गया हूं, आपको एक से दो घंटें में रुपए लाकर दे दूंगा। उसकी उम्र लगभग 60 वर्ष लग रही थी। इसलिए मैंने भी उम्र का लिहाज करते हुए उसे सामान दे दिया। इस दौरान उसने अपना नाम आर एस वर्मा, निवासी रेल्वे कॉलोनी, हरदा बताते हुए मोबाइल नंबर भी दिया। शाम तक रास्ता देखने पर जब वह नहीं आया तो उस नबर पर फोन किया तो पता चला की उसके द्वारा दिया गया नंबर किसी अन्य व्यक्ति का है। उक्त घटना जब व्यापारी ने अपने बेटे को बताई तो बेटे ने बताया की यह व्यक्ति उसकी गुर्जर बोर्डिंग स्थित दुकान पर भी आया था और ठीक ऐसा ही नाटक किया था पर बेटा उनके झांसे में नहीं आया तो वे उन्ही की दूसरी दुकान पर घटना को अंजाम दे आया। आवेदक ने शिकायत करते हए बताया की हमें लगता है कि यह व्यक्ति आदतन इस तरह का काम करता है। उक्त घटना दुकान में लगें कैमरे में आई है जिसका विडियों भी हमारे पास है।

500 Views
What do you think?

Leave a Reply