अनोखा तीर, हरदा। नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास की संभावनों को ध्यान में रखते हुए निवेशकों के लिए औद्योगिक सम्मेलन एवं स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभ वितरण सह किसान संगोष्ठी कार्यक्रम 12 नवम्बर को आयोजित होगा। प्रभारी महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सचिन रोमड़े ने बताया कि यह कार्यक्रम होटल हवेली गार्डन में प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। उन्होने इस कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक निवेशकों से अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
निवेशकों के लिए औद्योगिक सम्मेलन आज

Text Size:
182 Views
What do you think?






