Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत होंगे कार्यक्रम

1 min read
Text Size:


-बिरसा मुण्डा जयंती पर वनग्रामों में होंगी विशेष ग्रामसभाएं
अनोखा तीर, हरदा। भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के अवसर पर 15 नवम्बर को ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानÓ के तहत जिले के 103 ग्रामों में विशेष ग्राम सभा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के 103 ग्रामों में प्रधानमंत्री जनमन अभियान के आधार पर 18 विभागों की कुल 25 योजनाओं से प्रत्येक पात्र जनजातीय परिवार को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग डॉ.कविता आर्य ने बताया कि इस विशेष ग्रामसभा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में ग्रामीणों को ‘पेसाÓ एवं वन अधिकार अधिनियम के संबंध में बताया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता एवं मद्य निषेध की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान ‘एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया जाएगा। शासन के निर्देश अनुसार जनजातीय वर्ग के लोगों के लिए आवास, सड़क, पेयजल, बहुद्देशीय भवन, आंगनवाड़ी, पोषण वाटिका, विद्युतीकरण, छात्रावास व आश्रम, मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा दिलाई जाएगी।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply