Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरु होगा कृषि संकाय

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी खबर है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के प्रयासों से लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश ने हरदा जिले के दो प्रमुख शासकीय स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र से कृषि संकाय शुरू करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हंडिया तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक), रहटगाँव में कृषि संकाय की पढ़ाई शुरू की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक द्वारा जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे इन स्कूलों में अध्यापन कार्य के लिए जिले के स्वीकृत पदों में से ही अतिशेष शिक्षकों या अतिथि शिक्षकों के माध्यम से उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्र के उन छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा जो कृषि के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और जिन्हें पहले इस विषय की पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply