Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

विधायक दोगने के प्रयासों से हंडिया-रहटगांव में कृषि संकाय स्वीकृत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के प्रयासों और निरंतर पहल के परिणामस्वरूप शासन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हंडिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक रहटगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कृषि संकाय संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह हरदा जिले के कृषि संकाय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।  बताया गया है कि इस विषय को लेकर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा लगातार शासन स्तर पर पत्राचार किया गया तथा विधानसभा में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप शासन द्वारा यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की गई है। डॉ. दोगने ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों विद्यालयों में कृषि संकाय प्रारंभ किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विशेषकर ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को कृषि विषय में उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययन का अवसर मिलेगा तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में कृषि शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और भविष्य में कृषि आधारित रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि हरदा जिले में शिक्षा के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply