Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

ठगी पीड़ितों ने जमा राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार के सभी कंपनियों के साथियों ने एकजुट होकर बटस एक्ट 2019 अंतर्गत केंद्रीय एवं प्रांतीय तपजप संगठन के माध्यम से निवेशकों की जमा राशि से दो से तीन गुना राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय हरदा में ज्ञापन सौंपा गया।  मध्यप्रदेश तपजप संगठन के उपाध्यक्ष रमेशचंद्र सोनी, देवास जिला अध्यक्ष मान सिंह दरबार तथा हरदा जिला अध्यक्ष सुशील पटवारे के साथ विजय गहलोत, दिनेश कोगे, सुखदेव पटेल, महेश, विमल, परमानंद सहित विभिन्न कंपनियों के अन्य साथियों ने आदरणीय मदनलाल आजाद के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बटस एक्ट 2019 के प्रावधानों के तहत ठगी से प्रभावित निवेशकों की जमा राशि का निराकरण कर उन्हें दो से तीन गुना राशि वापस दिलाने की व्यवस्था की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply