Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

समाज के नियमों का पालन शुरू, शादी में नहीं बजा डीजे

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को जिले के ग्राम झाड़बीड़ा में भंडारी परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कन्हैया लाल गौर भण्डारी के सुपुत्र अमित गौर के विवाह में कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज के अधिवेशन में बनाए गए सभी नियमों का पालन किया गया। जिसके अंतर्गत परिवार द्वारा लिफाफे, डीजे और विनायकी को पूर्ण रूप से बंद रखा गया। इसके साथ ही सीमित ममीरा एवं महिलाओं ने भी तिलक लगाकर सम्मान किया। अन्य नियमों का पालन करते हुए आए हुए अतिथि मेहमानों का सिर्फ चंदन एवं कुमकुम  लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परामर्श समिति से अध्यक्ष प्रदीप गौर, जिला संगठन अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष माखनलाल पटेल, नर्मदा प्रसाद गौर एवं जिला सचिव उमाशंकर गौर सहित सभी स्नेही मेहमान जन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कन्हैया लाल भंडारी द्वारा 2100 रुपये कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज जिला हरदा को, 1101 रुपए ग्राम इकाई तथा 1101 रुपए गायत्री परिवार को भेंट किए।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply