सभी पेयजल योजनाएं इस माह के अंत तक पूर्ण कर पंचायत को हस्तांतरित करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन सभी पेयजल योजनाओं का कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण करें, और उन्हें संबंधित पंचायत को हस्तांतरित करें। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानियां और कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवनसुत गुप्ता भी मौजूद थे। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ-साथ पेयजल योजनाओं के निरीक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी भी वर्चुअली शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता को निर्देश दिए कि वे जनपद पंचायतों के सीईओ के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं को पूर्ण कर हस्तांतरित करने की कार्यवाही में गति लाएं। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने एक-एक निर्माण एजेंसी ठेकेदार से विस्तार से चर्चा कर अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और इस माह के अंत तक पेयजल योजना पूर्ण करने के लिए कहा।

Views Today: 2

Total Views: 472

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!