नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर में किया १५० मरीजों का उपचार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आयुष विंग जिला चिकित्सालय के द्वारा जलाराम जयंती के अवसर पर शुक्रवार 8 नवम्बर को नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया। जलाराम जयंती के अवसर पर जलाराम मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी अवसर पर आयुष विभाग की डॉक्टर प्रियंका मीना वर्मा, पूनम भोसले, बलराम मंडलोई, यश ढोलिया द्वारा सेवाएं दी गई। शिविर में डेंगू से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवाई भी बांटी गई। इस अवसर पर गुजराती समाज के अध्यक्ष सुरेश लोहाना, डॉ. दीपक सेजपाल, हरीश लोहाना, हंस कुमार लोहाना, रमेश भाई मिरानी उपस्थित रहे। शिविर का 150 से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 494

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!