Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

न्यायोत्सव के तहत मैराथन दौड़ आज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा विधिक सेवा दिवस के अवसर पर 9 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 9 नवम्बर को शासन के अन्य विभागों के समन्वय से विधिक जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोपेश गर्ग ने बताया कि मैराथन का शुभारम्भ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया जाएगा। यह मैराथन दौड़ प्रात: 7:30 बजे जिला न्यायालय परिसर से प्रारम्भ होकर नारायण टॉकीज, पुरोहित मिष्ठान चौराहा, परशुराम चौक, पावनी डेयरी होते हुए अम्बेडकर चौक से वापस जिला न्यायालय परिसर में सम्पन्न होगी।

431 Views
What do you think?

Leave a Reply