Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

साक्षरता कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु जिला प्रशासन को मिला प्रशस्ति पत्र

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। ‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रमÓ अंतर्गत गत दिनों आयोजित बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में हरदा जिले के 20170 में से 17679 नवसाक्षर शामिल हुए। यह उपलब्धि कुल लक्ष्य का 88 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने जिला प्रशासन की टीम की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने गुरूवार को राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में यह प्रशस्ति पत्र जिला साक्षरता समन्वयक मुकेश शर्मा को प्रदान किया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण आदित्य सिंह ने इस उपलब्धि के लिये जिला साक्षरता मिशन की टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

449 Views
What do you think?

Leave a Reply