Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

पूर्व सांसद स्वर्गीय ताराचंद पटेल के मूर्ति अनावरण समारोह में शामिल हुए कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता

4 min read
Text Size:

स्वर्गीय पटेल साहब ने राजनीति के साथ समाज के विकास में दिया अपना महत्वपूर्ण योगदान – उप मुख्यमंत्री पायलेट

विकास पवार बड़वाह – निमाड़ क्षेत्र के एक ऐसे विकास शील पुरुष और गुर्जर समाज के मार्गदर्शक जो उनके स्वर्गवास के बाद आज भी हजारों दिलों में राज कर रहे हैं।जिनके स्वर्गवास के बाद आज भी लोग उनकी कार्यशैली की तारीफ करते नहीं थक रहे ।जिन्होंने अपनी समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख में साथ खड़े रहकर अपने समाज को एक मजबूत मुकाम पर खड़ा किया है ।वह शख्शियत पूर्व सांसद और पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री ताराचंदजी पटेल है ।उल्लेखनीय है कि सनावद नगर स्थित श्री रेवा गुर्जर कॉलेज मे गुरुवार सुबह 11 बजे समाजसेवी व पूर्व सांसद स्वर्गीय ताराचंदजी पटेल की मूर्ति का अनावरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में देश और प्रदेश के कई दिग्गज मंत्री,सांसद, विधायको के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट व उपस्थित अन्य अतिथियों ने मूर्ति का अनावरण करते हुए समाज से उनके कार्यो को आगे बढ़ाने और उनके पदचिन्हों पर चलने का आग्रह किया।इस दौरान अतिथियों ने कहा की राजनीति के साथ साथ स्वर्गीय पटेल ने समाज के विकास में अपना विशेष महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल कॉलेज निर्माण,सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन और समाज में दान देने की परंपरा को बनाए रखा ।उनके कार्यकाल में कई गाँव में समाज की धर्मशालाओ का निर्माण हुआ। उन्होंने निर्धन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सहायता कोष का गठन कर समाज में कुरीतियों को खत्म करने के साथ ही फिजूलखर्ची को भी बंद कर समाज को विकसित बनाने के प्रयास किए ।जबकि उनका पूरा जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा ।आज हम सबको उनसे सीख लेकर सेवा कार्यो को अंजाम देने के साथ ही समाज मे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की जरूरत है । इस अवसर पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह,बंशीलाल गुर्जर,विवेक तनखा, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री रघुवीर सिंह पटेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव,पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह,विजयलक्ष्मी साधौ, बड़वाह क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला,मान्धाता विधायक नारायण पटेल,हरदा ,भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, सहित,श्री रेवा गुर्जर महासभा अध्यक्ष जगदीश मोराण्या सहित कई वरिष्ठ नेताओं और समाजसेवियों ने स्वर्गीय श्री पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

अतिथियों ने ध्रुवतारा नामक पुस्तक का किया विमोचन —-

इस मौके पर समाजसेवी व महिला महासभा अध्यक्ष आरती पाटिल ने स्वर्गीय पटेल की जीवन पर प्रकाश डाला और उन पर आधारित ध्रुवतारा नामक पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा करवाया ।इस दौरान श्री रेवा गुर्जर महासभा की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन महासभा के सचिव नंदराम बिरले ने किया और आभार महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने माना।

हर तरफ नजर आए स्वागत अभिनंदन के फ्लेक्स और होडिंग बोर्ड —-

श्री पटेल के कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सुबह करीब 11:30 बजे सनावद स्थित हेली पेड़ पर उतरे ।जिसके बाद उनके वाहनों का काफिला कृषि मंडी मार्ग से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचा ।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला मित्र मंडल द्वारा उनके आगमन मार्ग पर जगह जगह स्वागत अभिनंदन के होडिंग और फ्लेक्स लगाए ।जबकि खरगोन रोड स्थित पुरानी कृषि मंडी के सामने इंदर बिरला द्वारा श्री पायलेट को वाहन से उताकर मंच पर ले जाया गया। जहा नपा अध्यक्ष सुनीता इंदर बिरला और उनकी मित्र मंडली ने श्री पायलेट को वजनीय माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया ।जिसके बाद श्री पायलेट का काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा। जहा बड़वाह पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल रॉय ने भी श्री पायलेट को माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया ।

776 Views
What do you think?

विकास पवार बडवाह

All posts by विकास पवार बडवाह (17)

Leave a Reply