Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा नीमगांव की साधारण आम सभा की बैठक रविवार को

1 min read
Text Size:


हरदा : मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा नीमगांव की साधारण आम सभा की बैठक 10 नवंबर दोपहर 2 बजे श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर नीमगांव में आयोजित होगी। मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा नीमगांव के सचिव पूनमचंद पंवार ने बताया कि अध्यक्ष श्री आत्माराम पटेल की अध्यक्षता में बैठक में सभी सामाजिक लोगों को शामिल होने का आग्रह किया है। बैठक में मुख्य रूप से समाज सुधारक विचारों पर चर्चा कर समाज को शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उन्नति के रास्ते पर ले जाने के प्रयासों पर गम्भीरता पूर्वक विचार विमर्श किया जाएगा। समाज का उत्थान हो और कुरूतियां प्रवेश ना करे इसके लिए भी सभी मिलकर चर्चा करेंगे। सभी सामाजिक महानुभावों से आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में अपने अमूल्य सुझाव देकर सहयोग प्रदान करने मंदिर में अवश्य पधारें।

310 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply