Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

आज से शुरू होगा न्यायोत्सव, निकलेगी बाइक रैली

2 min read
Text Size:

–4 से 9 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह का आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर 4 से 9 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोपेश गर्ग ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार इस सप्ताह का उद्देश्य लोगों में विधिक जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम की शुरुआत 4 नवंबर को दोपहर 2 बजे शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलने वाली बाइक रैली से होगी, जिसका शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। इसके बाद 5 नवंबर को वृद्धश्रम में वृद्ध जनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। 6 नवंबर को विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 7 नवंबर को किशोर न्याय बोर्ड में जागरूकता शिविर का आयोजन होगा। वहीं 8 नवंबर को श्रमिक बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह का समापन 9 नवंबर को मैराथन दौड़ और विधिक सेवा प्रदर्शनी के आयोजन के साथ होगा। सचिव गोपेश गर्ग ने आमजन से अपील की है कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोगी बनें।

208 Views
What do you think?

Leave a Reply