Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

नवागत एसपी पुनीत गेहलोद ने ली कर्मचारियों की बैठक

2 min read
Text Size:


कहा- लंबे समय से फरार अपराधियों के जमानतदारों की जमानत जब्त करवाएं
देवास।
रविवार को देवास पुलिस कंट्रोल रूम में नवागत एसपी पुनीत गेहलोद ने न्यायालय में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिर, कोर्ट मुंशी और थानों के वारंट मुंशी की बैठक ली। इस दौरान एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को न्यायालय से जारी ऑनलाइन और ऑफलाइन आदेशिकाओं की समय बद्ध तामिली के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने सभी कोर्ट मोहर्रिर, कोर्ट मुंशी और वारंट मुंशी से उनकी व्यावहारिक समस्याओं को भी सुना। उन्होंने सभी कोर्ट मोहर्रिर को निर्देशित किया कि जो स्थायी वारंटी लंबे समय से दस्तयाब नहीं हो रहे हैं, उनके जमानतदारों की प्राथमिकता के आधार पर जमानत जब्त कराने के लिए जाने के लिए जानकारी न्यायालय से अनुरोध कर अपने थाना प्रभारी को दें। ताकि, संबधित जमानतदारों के विरूद्ध धारा 446 सीआरपीसी/491 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रकरण के अंतिम निर्णय के बाद माननीय न्यायालय की ओर से भेजी जाने वाली परिणाम पर्ची जिला अभियोजन अधिकारी के माध्यम से सम्बन्धित थाने में उपलब्ध कराए। एसपी ने कहा कि पुलिस की भूमिका मात्र अपराधदर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उत्कृष्ट और पेशेवर विवेचना से अपराधियों को न्यायालय से दंडित करवाने का कार्य भी करें।

327 Views
What do you think?

Leave a Reply