अनोखा तीर, हरदा। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग डीके सिंह ने बताया कि रबी सिंचाई वर्ष 2024-25 हेतु तवा बाईं मुख्य नहर पर शनिवार रात्रि 8 बजे 482 क्यूसेक जल प्रवाह उपलब्ध हुआ, जिसे हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी को 239 क्यूसेक एवं हरदा संभाग हरदा को 243 क्यूसेक जल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे 975 क्यूसेक पानी उपलब्ध हुआ जिसे हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी को 499 क्यूसेक एवं हरदा संभाग को 476 क्यूसेक पानी का वितरण किया गया। सोमवार के लिए 1500 क्यूसेक पानी दोनो संभाग के लिए जल प्रवाह की मांग वरिष्ठ कार्यालय से की गई है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग डीके सिंह ने ऐलान क्षेत्र के समस्त कृषको से अनुरोध किया है कि टेल क्षेत्र के किसानों को पहले पानी उपलब्ध कराने हेतु सहयोग प्रदान करें एवं नहरों में अनावश्यक हेडअप न लगाएं।
नहरों में अनावश्यक हेडअप न लगाएं

Text Size:
351 Views
What do you think?





