Skip to content
Saturday, 31 October 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

सड़क दुर्घटना में हुए घायलों से मिलने पहुंचे कलेक्टर

2 min read
Text Size:

बैतूल:- बैतूल से सारणी मार्ग पर बंजारी माई के समीप हुए सड़क हादसे में घायलों से मिलने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से चर्चा कर सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर सूर्यवंशी व एसपी निश्चल झारिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि कन्याकुमारी से दीपावली मनाने के लिए अपने घर ट्रेन से लौट रहे मजदूर बैतूल के रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बैतूल से सारणी मार्ग पर बंजारी माई के समीप ट्रैक्टर और अनियंत्रित हो गया और ट्राली समेत पलट गया। ट्रैक्टर में लगभग 21 लोग सवार थे। सिविल सर्जन डॉ अशोक बरंगा ने बताया कि सड़क हादसे में बलराम (25) और श्रवण (24) की गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई तथा 15 मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।

सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सड़क हादसे पर दुख जताया है। सीएम डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से मृतकों को 25-25 हजार रुपए तथा घायलों को 10-10 हजार रुपए दिए जायेंगे।

509 Views
What do you think?

Leave a Reply