Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

प्रशासन की टीम ने नीमच में की जांच कारवाई दुकानों संस्थाओं की जांच कर खाद्य पदार्थों के लिए चार नमूने

1 min read
Text Size:

प्रशासन की टीम ने नीमच में की जांच कारवाई दुकानों संस्थाओं की जांच कर खाद्य पदार्थों के लिए चार नमूने

प्रशासन की टीम ने नीमच में की जांच कारवाई

दुकानों संस्थाओं की जांच कर खाद्य पदार्थों के लिए चार नमूने

नीमच:- कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन एवं एसडीएम नीमच के नेतृत्व में तहसीलदार नीमच के साथ शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने नीमच शहर में कार्यवाही करते हुए गोयल इंटरप्राइजेज नीमच से 1 नमूना बेसन पैक, मोहन मिष्ठान काटजू मार्केट से 1 नमूना मावा लूज, रतन स्वीट्स सीआरपीएफ रोड से 1 नमूना मावा लूज व वृंदावन स्वीट्स विजय टॉकीज चौराहा से 1 नमूना मावा बर्फी लूज के लिए गए तथा चलित खाद्य प्रयोगशाला से कुल 29 खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की गईं । नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है,।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी,।दीपावली के त्यौहार को देखते हुए इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। 

327 Views
What do you think?

Leave a Reply