Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

झूठी अफवाह फैलाकर नपा को किया जा रहा बदनाम

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आज नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल अपने साथ पार्षद मनोज महलवार, विनोद गुर्जर, लोकेशराव मराठा, महेंद्र प्रजापति, सुनील बघेला के साथ मुक्तिधाम पहुंचे। उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करके श्री गोयल ने बताया कि कांग्रेसी पार्षदो के द्वारा मुक्तिधाम में व्यवस्थाओं के लेकर झूठी अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि मुक्ति धाम में पर्याप्त लकड़ी और कंडो की व्यवस्था है। लकड़ी और कंडो के भुगतान को लेकर भी झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया ने बताया कि इन कांग्रेसियों के द्वारा हरदा नगर में भाजपा शासित नगर पालिका परिषद की छवि को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। कांग्रेस इतने नीचे तक गिर चुकी है कि उन्होंने झूठ बोलने में मुक्ति धाम को भी नहीं छोड़ा। कुल मिलाकर उन लोगों को मुझे ओर मेरी परिषद को बदनाम करना है। पहले भी ऐसी झूठी शिकायते कलेक्टर से की जा चुकी है। नपाध्यक्ष ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि इन लोगों के द्वारा झूठी शिकायते की जा रही है उसकी निष्पक्ष जांच की जाएं और इस बात को संज्ञान लेकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply