Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

डीएपी की किल्लत, किसान परेशान-भाकिसं ने कृषि उपसंचालक को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा द्वारा आज डीएपी की कमी की पूर्ति को लेकर कृषि उपसंचालक संजय यादव को ज्ञापन सौंपा। जिस पर कृषि उपसंचालक ने बताया कि दो रैक और जिले में आने वाली हैं। किसान चिंतित न हों, शीघ्र खाद की व्यवस्था हो जाएगी। साथ ही किसान संघ की लंबित मांग नगद खाद विक्रय केंद्र खोलने हेतु आदेश जारी हो गए हैं। रहटगांव एवं सिराली में शीघ्र खाद विक्रय केंद्र खोले जाएंगे। इस किसान हितैषी निर्णय का भारतीय किसान संघ धन्यवाद करता है। साथ ही डीएपी के साथ नैनो एवं अन्य खाद देने की बाध्यता खत्म हो। इसको लेकर कृषि उपसंचालक ने बताया कि बाध्यता को खारिज किया जाएगा। साथ ही सोसाइटियों के माध्यम से खाद विक्रय कराया जाए। बैठक में सतीश सिटोके एवं डीएमओ योगेश मालवीय उपस्थित रहे। संगठन मंत्री विजय मलगाया, विनोद पाटिल, बृजमोहन राठौर, राजेंद्र बांके, श्याम पाटिल नारायण, विनय यादव, विजेश मुकाती, दीपक पटेल, राजेश डूडी, संतोष गौर, राजनारायण गौर आदि मौजूद थे।

247 Views
What do you think?

Leave a Reply