Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

पूर्व कैबीनेट मंत्री को दिलाई सदस्यता

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर मुकाती को सक्रिय सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष संभाग के प्रभारी पंकज जोशी उपस्थित थे। इस अवसर पर सदस्यता के प्रभारी अशोक गुर्जर, राजेश गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बसंत राजपूत, विनोद गुर्जर, राजेश गोदारा एवं अशोक गुर्जर को भी सक्रिय सदस्य बनाया गया।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply