Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

द-फाउण्डेशन ऑफ एजुकेशन की टीम ने मारी बाजी

1 min read
Text Size:

उत्कृष्ट विद्यालय में हुई जिला स्तरीय जैव विविधता प्रतियोगिता

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. राज्य जैवविविधता क्विज 2024 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्थानीय उत्कृष्ठ विद्यालय में हुआ। प्रतियोगिता में जिले की 66 विद्यालयों की टीमों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल चोपड़ा वन मंडलाधिकारी हरदा सा., संजय जैन उप वन मंडलाधिकारी (उत्तर) हरदा सामान्य, बलवंत पटेल सहायक संचालक शिक्षा हरदा एवं श्रीमती सरिता तोमर प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय हरदा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान द फाउण्डेशन ऑफ एजुकेशन हरदा, द्वितीय स्थान होलीफेथ चाइल्ड रेडक्रॉस स्कूल हरदा एवं तृतीय स्थान सीएम राईज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करताना द्वारा प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में सभी सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता टीम को पुरुस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर आने वाली टीम राज्य स्तरीय जैवविविधता क्विज 2024 में जिला हरदा का ऑनलाईन प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर सुरेश सोनवंशी परिक्षेत्र अधिकारी हंडिया सा., वहीद खान उपवन क्षेत्रपाल, विपिन वर्मा वनपाल एवं सभी विद्यार्थी एवं प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र ठाकुर क्विज मास्टर एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती डॉ. श्रीलता कुटटी क्चिज मास्टर द्वारा किया गया।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply