Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, तामिया/ बिजोरी। विजयादशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का मंडल बिजोरी नगर में रविवार दोपहर विराट पथ संचलन शिव मंदिर प्रांगण से निकला। पथसंचलन के दौरान मुख्यमार्ग में राष्ट्रभक्तो का स्वागत करने अनेको आमजन महिला पुरुष बच्चो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्वंयसेवको ने नगर में पथ संचलन कर सामाजिक समरसता का प्रदर्शन किया। बिजोरी स्थित शिव मंदिर में दोप एक बजे एकत्रीकरण के बाद पथ संचलन बिजोरी मुख्य मार्ग से पाण्डुपिपरिया तिराहे से ग्राम पंचायत होते हुए फिर तिराहे से मुख्य मार्ग लिंगा मार्ग होते हुए वापस शिवमंदिर बिजोरी पहुंचा। जगह जगह स्वय सेवकों पर पुष्पवर्षा की गई। विजयादशमी के अवसर पर पथसंचलन के दौरान आम जनमानस ने पारम्पारिक अंदाज में स्वागत किया। पथ संचलन के दौरान शांति कानून तथा यातायात व्यवस्था रखने टीआई विजय सिंह ठाकुर सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।

519 Views
What do you think?

Leave a Reply