Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

आज हम अपनी भारतीय मूल्य और संस्कृति से विमुख हो गए : उदयभान इंगले

2 min read
Text Size:

–बिजोरी शिव मंदिर में हुआ शस्त्र पूजन

अनोखा तीर, तामिया/छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन के बाद शिव मंदिर के पास शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पांडुपुरिया नगर के व्यापारी मंगल प्रसाद साहू वनांचल विभाग प्रमुख उदयभान इंगले, बिजोरी कार्यवाह नीरज साहू, स्वयंसेवक राजा गढेवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। पथ संचलन के पश्चात बिजोरी मंडल में आरएसएस का शस्त्र पूजन कार्यक्रम बिजोरी शिव मंदिर में हुआ। शस्त्रपूजन के बाद मुख्य अतिथि श्री साहू ने संघ के कार्यक्रम को हिन्दू समाज के लिए अहम बताते हुए कहा कि हमे देश समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्य वक्ता वनांचल विभाग प्रमुख उदयभान इंगले ने स्वयं सेवको को उदबोधित करते हुए कहा कि संघ का खुला एजेंडा है कुछ भी छिपा नहीं है। ये हिंदुओं का संगठन है। विजयदशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी, इसलिये पर्व का महत्व बढ़ जाता है। स्थापना दिवस भी है संघ के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है। विजयदशमी का पर्व शक्ति की आराधना का पर्व है, नौ दिन मां भगवती की आराधना करके मनुष्य अपने अंदर शक्ति अर्जित करता है। दुनिया के अंदर हर कोई शक्तिशाली बनना चाहता है, लेकिन हमारे शक्तिशाली बनने का अलग तरीका है। पूरे विश्व में भारत के शक्तिशाली बनने का लक्ष्य है। दुनिया में अमेरिका सुपरपावर है, वह दादागिरी करना चाहता है, चीन अपनी शक्ति से डराना चाहता है, लेकिन भारत शक्तिशाली वैभवशाली राष्ट्र बनना चाहता है। उसके पीछे पूरे विश्व को ज्ञान देने का मार्ग प्रशस्त करेगा। हम जो शक्ति प्राप्त करेंगे, जो ज्ञान प्राप्त करेंगे उससे पूरे विश्व का कल्याण हो ऐसे शक्तिशाली देश भारत का निर्माण करना है। हम जब आरती के बाद हम प्राणियों में सदभावना हो, पूरे विश्व के कल्याण करने की कामना करते है। पथ संचलन में तहसील विस्तारक बकुल मालवीय, स्वयंसेवक एडवोकेट राजा गढ़ेवाल, प्रखर इंगले, नमन गोहिया, ब्रजेश, लक्ष्मण साहू, गोपाल साहू, यशवंत कौरव, शौर्य प्रताप सिंह कौरव, पंडित वतन उपाध्याय, पीडी आम्रवंशी, विनोद अग्रवाल, बीके सानेर, सुनील केचे, अशोक खोबरे, केशव, कौशल साहू, शिवम सूर्यवंशी, आदित्य आम्रवंशी, मोहित आम्रवंशी, नमन गोहिया मोहन चंद्रपुरी, विजय सूर्यवंशी, गोपाल साहू आदि उपस्थित थे।

373 Views
What do you think?

Leave a Reply