Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

पांडुपिपरिया तिराहे की पुलिया में हो रहा गड़बढ़झाला

2 min read
Text Size:

–सरपंच ने सांसद विधायक को लिखा पत्र

नितिन दत्ता तामिया-छिंदवाड़ा। हर्रई से पाण्डुपिपरिया तक बन रही 72 किमी सड़क निर्माण विवादों में आ गई है। पांडूपरिया ग्राम पंचायत की सरपंच जूली भारती ने सांसद और अमरवाड़ा विधायक को लिखे पत्र में निर्माण कार्य में धांधली और अनियमितता के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है पांडुपिपरिया तिराहे में अतिक्रमण को लेकर कोई कुछ नही किया जा रहा है। वहीं सूत्रों की माने तो पांडूपिपरिया के एक व्यापारी से निर्माण कंपनी के एक कर्मचारी के लाखों के लेनदेन की चर्चा जोरों पर है। पाण्डुपिपरिया पुलिया निर्माण में जहां 8 पाईप डाले जाने थे उसे पैसे लेने के बाद दुकान बचाने पाइप घटाकर 7 कर दिए गए है। पत्र के मुताबिक पाडूपिपरिया से हर्रई तक 72 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य का काम चल रहा है। ग्राम पांडूपिपरिया के तिराहे में सडक, नाली व पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें ग्राम पंचयत ग्राम पंचायत पांडुपिपरिया तिराहे की पुलिया जिस पर अन्य ग्राम के लोगों का आना जाना बना रहता है। इस तिराहे पर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। पांडुपिपरिया तिराहे पर पुलिया निर्माण कार्य शासन के विस्तृत परियोजना विवरण (डीपीआर) एवं मापदण्ड के अनुसार नहीं किया जा रहा है। पाण्डु पिपारिया से हर्रई मार्ग में ही जिले का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल पातालकोट है। छिंदी के पास से यहां हजारों की संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रहती हैं। सरपंच सुश्री जूली भारती ने सांसद विवेक, बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह को पत्र के माध्यम से पांडूपिपरिया स्व हर्रई सड़क निर्माण की गुणवत्तापूर्ण और मापदंडों से कराए जाने की मांग की है। पांडुपिपरिया सरपंच ने जिला कलेक्टर, एसडीएम तहसीलदार सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों के पत्र भेजा है।

368 Views
What do you think?

Leave a Reply