अनोखा तीर, टिमरनी। नगर के वार्ड क्र. 13 निवासी शेषनारायण राठौर का विगत दिनों इलाज के दौरान निधन हो गया। वह टेलरिंग का कार्य करते थे। विधायक अभिजीत शाह स्व.राठौर के परिजनों से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। जहां उनके परिजनों ने बताया कि स्व.शेषनारायण राठौर की एक पुत्री है, जो बोलने एवं सुनने में असमर्थ है। इस दौरान विधायक श्री शाह ने उक्त परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया, वहीं उनकी बेटी को प्रतिवर्ष 20 हजार रुपए एवं संपूर्ण पढ़ाई लिखाई का खर्चा देने का बात कही। उन्होंने कहा कि बहन कभी निराश मत होना। मैं तुम्हारा बड़ा भाई बनकर परिवार की हरसंभव मदद करूंगा।
505 Views


