सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को देर रात करीब ११ बजे हसनपुरा का रहने वाला अमृत पिता नंदराम कोरकू उम्र ३८ वर्ष सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घायल युवक के पिता नंदराम ने बताया कि देर रात करीब ११ बजे हसनपुरा और सोमगांव के बीच उसके बेठे अमृत का किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया। जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर हम भी जिला अस्पताल पहुंचे । अमृत को चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जिसका उपचार किया जा रहा है। वही गुरूवार को दोपहर करीब एक बचे मगरदा रोड़ स्थित रेलवे पुलिया के पास गोलापुरा के रहने वाला अखिलेश पिता बृजलाल अग्रवाल उम्र ५५ वर्ष सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 52

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!