अनोखा तीर, हरदा। हरदा-इंदौर रेलवे लाईन आंदोलन समिति एवं जमना जैसानी फाउंडेशन हरदा के सदस्यों द्वारा हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने को उनके कार्यालय पर पहुंचकर हरदा-इंदौर रेलवे लाइन स्वीकृत कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। विधायक डॉ. दोगने द्वारा ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए भारत के प्रधानमंत्री, रेल मंत्री व म.प्र. के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर हरदा-इंदौर रेलवे लाईन स्वीकृत करने की मांग की गई। विधायक डॉ. दोगने द्वारा कहा कि इस जनहित की मुहिम में वह हरदा-इंदौर रेलवे लाईन आंदोलन समिति एवं जमना जैसानी फाउंडेशन के साथ है और वह जनहित के उक्त मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। इसके पूर्व भी विधायक डॉ. दोगने द्वारा जनहित में रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र प्रेषित कर इंदौर से संदलपुर आने वाली रेलवे लाईन को हरदा होते हुए बैतूल तक बढ़ाये जाने की मांग की जा चुकी। ज्ञापन सौंपते समय हरदा-इंदौर रेलवे लाईन आंदोलन समिति एवं जमना जैसानी फाउंडेशन हरदा के संरक्षक शांति कुमार जैसानी, अमित तोषनीवाल, धीरज मुंडरा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
हरदा-इंदौर रेलवे लाइन स्वीकृत कराने की मांग-जमना जैसानी फाउंडेशन ने विधायक दोगने को सौंपा ज्ञापन

330 Views

