स्कूली विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज यातायात पुलिस द्वारा ग्राम चारखेड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्धालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और यातायात संकेतों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया। इसके अलावा, छात्र छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए विभिन्न उपायों के बारे में भी बताया गया। जिसमें बच्चों को नाबालिग रहते हुए वाहन नहीं चलाना चाहिए, सायकल हमेशा सड़क के बायी ओर चलाने की बात कही। यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को भारत सरकार द्वारा संचालित गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी दी गई। जागरुकता कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य दिलीप गुप्ता, सहायक प्राध्यापक मंजू दुबे, सुषमा सोनी एवं थाना यातायात से सउनि बसंत चौधरी, आर विमल, आर ललित उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 594

Leave a Reply

error: Content is protected !!