थाना प्रभारी से लगाई गुहार-दाना बाबा देव स्थान का ताला खुलवाने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शहर के वार्ड क्र. ३ स्थित जोशी कॉलोनी के नायड़े परिवार ने कलेक्टर एवं सिविल लाईन थाना प्रभारी से उक्त स्थान पर स्थित दाना बाबा देव स्थान को पुन: खुलवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त पता अनुसार हमारा पारीवारिक मकान है, हम 6 भाई हैं, जिसमें से 2 भाईयो की मृत्यू हो चुकी है। जिसमे हमारे छोटे भाई मृतक राजेन्द्र नाथडे की पत्नी बसूबाई द्वारा समाज एवं रिश्तेदारों से आर्थिक कर्ज लेकर कहीं चली गई है, जो आज तक लापता है। जिसके चलते हमारे देव स्थान पर ताला डाल दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि उक्त जगह पर हमारा देवबाबा का ओटला है, जिस पर ताला डला हुआ है। ऐसे में हम यहां पर पूजा पाठ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने देवधामी ओटले का ताला खुलवाने की मांग की मांग की है, ताकि वह विधि विधान के साथ पूर्व की तरह देव बाबा के स्थान पर पूजा पाठ कर सकें।

Views Today: 2

Total Views: 618

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!