नपा ने बकायादारों के काटे नल कनेक्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका द्वारा समय पर अपना नल टैक्स जमा न करने एवं वर्षों से बकाया जलकर को दृष्टिगत रखते हुए बकायादारो के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है। नगर पालिका की जलप्रदाय की टीम द्वारा नगर के वार्ड क्र. 27 लोकमान्य तिलक स्थित ग्वाल नगर में बकायादरों को बार-बार सूचित करने के बाद भी जल कर न भरने की स्थिति में आज तावरतोड़ कार्यवाही करते हुए उनके घरों के नल कनेक्शन काटे गए। सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि नगर पालिका के जनहित के कार्य एवं व्यवस्था नगर पालिका को प्राप्त होने वाले संपत्ति कर एवं जलकर व अन्य प्रकार की वसूली इत्यादि से संचालित होते हैं जहां कर दाताओं द्वारा समय पर अपना टैक्स भरा जाता है, किंतु कुछ कर दाता ऐसे भी हैं जिनके द्वारा कई वर्षों से अपना संपत्ति कर एवं जलकर नहीं भरा गया है। ऐसे बकायादारो के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही नगर पालिका द्वारा की जा रही है, ताकि करदाता अपना टैक्स समय पर जमा कर नगर पालिका को सहयोग करें। नगर को स्वच्छ रखने में करें सहयोग : नपाध्यक्ष

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेडिया एवं सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नगर में एक विशेष मुहिम चलाकर, जनता से सहयोग करने की अपील की है। नगर पालिका द्वारा अलग-अलग चरणों में नगर के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाकर सड़कों एवं नालियों के साथ-साथ व्यवस्था देखी जा रही है। प्रत्येक वार्ड में तैनात सफाई दरोगा अपने अधीनस्थ सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सड़कों में नालियों की सफाई करवा रहे हैं। आज नगर के वार्ड, वार्ड 32 एवं वार्ड 17 में नालियों के किनारे कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया, ताकि संक्रमण से होने वाले खतरे को रोका जा सके। नपाध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने नगर की स्वच्छता में नगर की जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपील की है कि हृदय नगर को स्वच्छ बनाना है, अपने घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को एकत्रित कर कचरा वाहन में डालें, सड़कों पर ना फेंके। कचरा सड़कों पर फेके जाने की स्थिति में नगर पालिका द्वारा नियम अनुसार जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 138

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!