जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को महात्मा गांधी स्कूल के खेल मैदान में जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला दल का चयन भी किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु महात्मा गांधी स्कूल प्राचार्य जेपी प्रजापति, उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सरिता तोमर एवं जिला खेल अधिकारी भीम सिंह विशेला ने परिचय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में संस्कार विद्यापीठ हरदा, होली फेथ स्कूल एवं शासकीय कन्या शाला खिरकिया के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ऑफिशियल के रूप में आनंद तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामनिवास जाट खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, पूजा बिश्नोई, सचिन बरकड़े आदि उपस्थित थे।

325 Views

Leave a Reply