100 प्राथमिक सदस्य बनाने वाला कार्यकर्ता ही बनेगा सक्रिय सदस्य : मालवीय

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा सक्रिय सदस्यता अभियान-जिले के संयोजक एवं सहसंयोजक बनाए

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी संगठन की प्राथमिक सदस्यता का अभियान 2 सितंबर से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के फॉर्म भरे जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जिले में सक्रिय सदस्यता के प्रभारी के रूप में राजो मालवीय प्रदेश प्रवक्ता को इस अभियान को पूर्ण करने हेतु नियुक्त किया गया है, उनके सहयोगी के रूप में अशोक गुर्जर एवं राजेश गोदारा को जिले के संयोजक एवं सहसंयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार हरदा जिले के 8 मंडलों में आठ प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें हरदा नगर गया प्रसाद पांडे, हंडिया मण्डल सुनील दुबे, हरदा ग्रामीण राधेश्याम गौर, खिरकिया मंडल जगदीश सोलंकी, टिमरनी मंडल अशोक जैन, सिराली मंडल उदय चौहान, रहटगांव मंडल बसंत राजपूत एवं कायदा मंडल की दर्शन सिंह गहलोत को जबावदारी सौंपी गई। सक्रिय सदस्यता की जानकारी देते हुए प्रदेश नेतृत्व से हरदा जिले की प्रभारी के रूप में आज जिले की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक में मंडलों के पदाधिकारी की नियुक्ति करते हुए उन्हें किस प्रकार से मंडल में सक्रिय सदस्यता का अभियान चलाना है, इसकी विस्तृत जानकारी कार्यशाला के रूप में दी गई। राजू मालवीय ने बताया कि स्थानीय मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में मंडल अनुसार 100 सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं को चिन्हित करते हुए उनके फार्म भरवा कर उन्हें सक्रिय सदस्यता के रूप में नियुक्त करेंगे, जो आने वाले संगठन चुनाव में यही सदस्य पदाधिकारी एवं अन्य दायित्यों का निर्वहन करेंगे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हमारे पास दो दिन का समय शेष बचा है। इस समय में हमें अधिकतम लोगों को सदस्य बनाते हुए अपने लक्ष्य को पूर्ण करना है एवं प्रत्येक मतदान केंद्र पर 3 से 4 सक्रिय सदस्य बन सके इसके लिए उन कार्यकर्ताओं के माध्यम से १००-१०० सदस्य बनना है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभी तक की सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि हम अपने लक्ष्य से कुछ ही दूर हैं, शेष बचा हुआ समय शत प्रतिशत सदस्य बनाने के लिए करना है। कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता हेतु विधानसभा के प्रभारी के रूप में हरदा विधानसभा भागवत शाह ढोके एवं टिमरनी विधानसभा सिद्धार्थ पचौरी को सभी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करवाने हेतु जवाबदारी दी गई। कार्यशाला में जिला महामंत्री एवं सदस्यता के जिला प्रभारी देवी सिंह सांखला, विनोद गुर्जर, विनीत गीते, विजय पटेल, नवनीत पाराशर, मनीष मांगूले, बृजमोहन सोलंकी मंडल अध्यक्ष सहित, जिला पदाधिकारी एवं मंडल महामंत्री के साथ दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views Today: 4

Total Views: 374

Leave a Reply

error: Content is protected !!