अनोखा तीर, हरदा। संभाग स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम हरदा में किया गया। जिसका शुभारंभ डीपीसी बलवंत पटेल जिला एथलेटिक्स संघ के संयोजक नितेश बादर, एथलेटिक्स संघ के सदस्य उत्तम तेनगुरिया, बसंत राजपूत, सुभाष शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य सरिता तोमर, महात्मा गांधी स्कूल के प्राचार्य जेपी प्रजापति, कन्या शाला हरदा की प्राचार्य श्रीमती मंजूलता खरे, सनफ्लावर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती वर्षा त्रिपाठी ने किया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नर्मदापुरम बैतूल एवं हरदा के 14,17 एवं 19 वर्ष के बालक बालिका ने भाग लिया एवं संभाग दल का चयन किया गया, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी भीम सिंह विशेला, रामनिवास जाट, राजेश बीलिया, आनंद तिवारी, नीरेंद्र सेवारिक, विनोद उपाध्याय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से खेल समन्वयक सलमा खान, मोनिका मेहता, पूजा बिश्नोई, भारती सोनकर, गौतम विश्वकर्मा, आसिफा कुरैशी, मालती कर्मा, लोकेश अग्रवाल, फारुक खान, अनीता मिश्रा, बैतूल से जीआर कापसे, नर्मदापुरम से कलीराम अहिरवार आदि उपस्थित थे।

Views Today: 2
Total Views: 488

