नहीं मिल रहा संबल योजना का लाभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

छ: माह बाद भी नहीं मिली अंत्येष्टि की राशि

अनोखा तीर, मसनगांव। गरीब परिवारों के लिए चलाई जा रही संबल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। कई घरों में परिवार के मुखिया की मृत्यु हुई 6 माह बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें अंत्येष्टि की राशि तक नहीं मिल पाई, जबकि शासन के निर्देशानुसार मृत्यु के आठ से दस दिनों के भीतर ही मुखिया के परिवार को अंत्येष्टि की राशि के रुप में 5 हजार की राशि पंचायत द्वारा दी जानी चाहिए थी लेकिन इसका लाभ ग्रामीणो को नही मिल रहा है, क्योंकि पंचायत में पहले से ही इस योजना के 10 हजार जमा रहते थे, जिसमें से तुरंत परिवार को अंत्येष्टि करने के लिए 5 हजार की राशि प्रदान की जाती थी, परंतु पिछले 2 सालों से शासन के द्वारा पंचायत को राशि देना बंद कर दिया गया है। ऐसे में पंचायत भी हाथ खड़े कर देती है। पंचायत के सचिव नंदलाल बघेल ने बताया कि अब मृतक की जानकारी ऑनलाइन शासन को भेजना पड़ती है, तब राशि स्वीकृत होकर आती है, लेकिन गांव के दो व्यक्तियों की मृत्यु हुए 6 माह से अधिक हो चुका है इसकी राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई। वहीं मुखिया होने के नाते संबल योजना में परिवार को अलग से दो लाख रुपये की राशि दी जाती है, उसका लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा, जबकि दोनों ही गरीब परिवार के लोग हैं। इसके लिए मृतक निर्भयदास नायरे के पुत्र रजत नायरे ने बताया कि संबल योजना की साइट बंद होने के कारण पंजियन नहीं हो पाया। पिछले दिनों साइट चालू होने पर उन्होंने अपने पिता की मृत्यु का पंजीयन कराया था लेकिन उसका लाभ अभी तक नहीं मिला। इसी प्रकार रमेश देवास्या की मृत्यु होने पर उसके पुत्र प्रदीप ने बताया कि उनके परिवार को संबल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। ना ही पंचायत के द्वारा अंत्येष्टि की राशि प्रदान की गई। शासन की योजना के दो लाख रुपये भी नही मिल सके, जिससे परिवार की हालत खराब बनी हुई है। इस संबंध में पंचायत के सचिव नंदलाल बघेल ने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन होने पर शासन की ओर से राशि प्रदान की जाती है इसके बाद पंचायत के द्वारा माता के परिवार को अंत्येष्टि की राशि दी जाती है। वहीं संबल योजना में परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर दो लाख की राशि देने का प्रावधान है उसकी साइट चालू नहीं होने के कारण ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल सका।

Views Today: 2

Total Views: 402

Leave a Reply

error: Content is protected !!