शरद पूर्णिमा पर दो दिवसीय कार्यक्रम-सिंगाजी महाराज को 16 अक्टूबर को चढ़ाएंगे निशान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुर्जर बोर्डिंग स्थित संत सिंगाजी मंदिर में 16 अक्टूबर बुधवार शाम 5 बजे संत सिंगाजी महाराज के निशान चढ़ाये जाएंगे। साथ ही साथ महा आरती महाप्रसादी वितरण एवं शाम 7 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में मंगलवार 15 अक्टूबर को संत सिंगाजी महाराज के निशान संत श्री गुलाबदास जी महाराज के निज निवास से आरती पूजन के पश्चात नगर भ्रमण हेतु रवाना होंगे। जिसमें त्रिमूर्ति कॉलोनी, विष्णुपुरी कॉलोनी, ग्वाल नगर, विकास नगर बाईपास होते हुए शाम 7 बजे तक सुदामा नगर पहुंचेंगे, यहां पर रात्रि विश्राम रहेगा। अगले दिन बुधवार 16 अक्टूबर को सुदामा नगर से ब्रजधाम कॉलोनी प्रताप टॉकीज होते हुए मिडिल स्कूल पहुंचेंगे। यहां पर दोपहर का संतों का भंडारा रहेगा एवं उसके पश्चात शाम 5 बजे तक नेहरू स्टेडियम गली नंबर 1-2, 3 होते हुए गुर्जर बोर्डिंग स्थित संत सिंगाजी मंदिर पहुंचेंगे। यहां पर संत सिंगाजी महाराज के निशान चढ़ाये जाएंगे। संत गुलाबदास महाराज ने समस्त धर्म प्रेमी भक्तों से निवेदन किया है अधिक अधिक संख्या में पधारे और महाप्रसाद का लाभ लें। रात्रि 12 बजे भी विशाल आरती एवं अमृत प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 1022

Leave a Reply

error: Content is protected !!