हरदा-संदलपुर रेल लाइन की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा-संदलपुर रेल लाइन जमना जैसानी फाउंडेशन के तत्वाधान में वाहन रैली निकाली जाएगी। फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने बताया कि आज दोपहर १ बजे वाहन रैली नार्मदीय धर्मशाला से घंटाघर, चांडक चौराहा, नारायण टाकीज, राठी पैट्रोल पंप होते हुए रेलवे-स्टेशन पहुंचेगी। जहां रेल मंत्री के नाम हरदा संदलपुर रेल लाइन के लिए ज्ञापन देकर बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा होते हुए कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र दिया जाएगा। फाउंडेशन के सदस्य सुरेश लोहाना ने कहा कि हरदा जिले से सटे जिले और तहसील आदिवासी बाहुल्य है। यह लाइन आने से सबसे ज्यादा आदिवासी समाज के साथ विद्यार्थी, व्यापारी, चिकित्सा सेवा, नौकरी पेशा लोगों को फायदा होगा। अमित तोषनीवाल, धीरज मुंद्रा, केसी असरानी, राजेश सोनी, अनिल वैद्य ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है। सभी समाज के अध्यक्ष, व्यापारी, ऑटो संघ, सभी समाज ने आंदोलन पर अपना समर्थन दिया है। साथ ही हरदा के जनप्रतिनिधि और पूर्व प्रतिनिधि सहित दोनों जिला अध्यक्ष ने सहमति दी है।

Views Today: 2

Total Views: 124

Leave a Reply

error: Content is protected !!