–२० अक्टूबर तक मक्का मंडी में नहीं लाने का हुआ निर्णय
अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में तीन दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को खरीदी शुरू हुई। मक्का शेड में खरीदी के दौरान व्यापारियों ने नमी वाली और गिली मक्का खरीदने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मक्का फसल बेचने आए किसान नाराज होकर मंडी प्रागंण से नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट शिकायत लेकर पहुंचे। जहां किसानों बताया कि उनकी मक्का की फसल व्यापारियों द्वारा खरीदी करने से मना कर रहे है। वह किराया लगाकर मक्का बेचने मंडी आए है, अगर उनकी मक्का नहीं खरीदी गई तो उन्हेें आर्थिक नुकसान होगा। जिसके बाद एसडीएम कृषि मंडी कार्यालय पहुंचे और व्यापारियों से इस संबंध में चर्चा की गई। व्यापारियों द्वारा कहा गया कि गिली मक्का खरीदी करने से उन्हें नुकसान होगा। जिसके बाद एसडीएम समाईश दी और व्यापारी मंडी में आई हुई मक्का खरीदी करने के लिए तैयार हुए तथा अगले २० अक्टूबर तक मक्का मंडी परिसर में नहीं लाने के लिए किसानों को कहा गया। जिसमें सभी ने सहमति जताई। अगले पांच दिन तक किसानों को मंडी में मक्का नहीं लाने का अनाउंस भी मंडी में कराया गया। किसानों ने बताया कि सोमवार को जो खरीदी हुई उसमें मक्का के भाव कम करके खरीदी की गई। गौरतलब है कि क्षेत्र में विगत चार दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों सहित व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा। जहां किसानों के खेत में खड़ी और कटी पड़ी फसल को नुकसान हो रही है तो वही व्यापारियों द्वारा खरीदी गई फसल को बारीश ने भिगो दिया है। मौसम में बार-बार बदलने से सभी असमंजस में है। किसानों की माने तो खेतों में खडी फसल आने आठ दिनों कटना संभव नहीं है। क्योंकि पानी इतना गिर चुका ही धून निकलने बाद भी खेत सूखने में आठ से दस दिन लग सकते है। इस दौरान अगर बारिश हो जाती है तो फसल चौपट हो जाएगी। आने वाले रबी सीजन के लिए समय पर खेत तैयार करना भी मुश्किल हो जाएगा।बारिश के कारण आई नमीकिसानों का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों में हुई बारिश के कारण मक्का में नमी आ गई है। जब मंडी में भाव शुरू हुआ तो व्यापारियों द्वारा मक्का में नमी होने और गिली होने की बात कह कर खरीदी करने से मना कर दिया गया। यहां दूर-दूर से किसान फसल बेचने आते है जिसमें पैसा खर्च होता है और समय किसान लगता है। ऐसे में यदि खरीदी नहीं होती है तो किसानों को खासा नुकसान होता है। खरीदी नहीं होने से नाराज किसानों ने कलेक्टर कार्यालय शिकायत कराने का मन बनाया और इक्कठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद एसडीएम के हस्तक्षेप पर खरीदी की गई साथ ही पांच दिनों तक मक्का नहीं लाने का निर्णय लिया गया। जिससे की पांच दिनों में मक्का अच्छी तरह से सूख जाए।

२० अक्टूबर तक मक्का मंडी में नहीं लाए किसान
सोमवार को कृषि उपज मंडी में मक्का खरीदी को लेकर निर्णय लिया गया है कि अगले पांच दिन २० अक्टूबर तक किसानों को मंडी में मक्का नहीं लेकर आने का अलाउंस किया गया। व्यापारियों का कहना है कि सोमवार को जो मक्का मंडी में आई उसमें काफी नमी थी और कुछ तो गिली थी, जिसे सभी व्यापारियों ने खरीदी करने से मना कर दिया गया था। एसडीएम से चर्चा के बाद मक्का की खरीदी की गई और निणर्य हुआ अगले पांच दिन जब तक की मक्का अच्छी तरह सूख नहीं जाती खरीदी नहीं कि जाएगी। जिसकी सूचना भी किसानों को दे दी गई है। अन्य फसलों की खरीदी सुचारू रहेगी।
Views Today: 4
Total Views: 298

