खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रैक्टर जब्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन मे लगातार जारी है। शनिवार सुबह खनिज विभाग के अमले द्वारा हरदा और टिमरनी मे खनिज के अवैध परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान टिमरनी रोड पर डबल फाटक के पास पावर ट्रेक ट्रेक्टर द्वारा रेत का परिवहन किया जाना पाया गया। जिसके चालक सुमित पिता उदय सिंह कीर निवासी सुरजना से पूछताछ करने पर रेत परिवहन हेतु अभिवहन पास नही पाया गया। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि ट्रेक्टर को चालक से जप्त कर थाना कोतवाली हरदा मे खड़ा किया गया है। इसके अलावा एक अन्य कार्यवाही में टिमरनी से छिदगाव रोड पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान जान डियर ट्रेक्टर द्वारा बिना अभिवहन पास के रेत का अवैध परिवहन पाया गया। जिसके चालक सन्तोष पिता डालचनद कौशल निवासी छिदगाव से जप्त कर थाना टिमरनी में खड़ा किया गया है।

281 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!