Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

प्रतिष्ठित साहित्यकार सम्मान से सम्मानित होंगे डॉ.प्रभुशंकर शुक्ल

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश लेखक संघ भोपाल की प्रांतीय चयन समिति द्वारा वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित साहित्यकार सम्मान के नाम की सूची जारी की गई है।  मध्य प्रदेश लेखक संघ के जिला अध्यक्ष ग्यारस राम गौर ने बताया कि जारी 25 साहित्यकारों की सूची में हरदा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर प्रभु शंकर शुक्ल का चयन हुआ है।  जिन्हें वार्षिक साहित्यकार सम्मेलन में संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।  डॉ. शुक्ल को उक्त सम्मान के लिए चयन होने पर मध्य प्रदेश लेखक संघ की हरदा इकाई सहित अनेक साहित्यकारों ने बधाइयां दी हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ.प्रभुशंकर शुक्ल कि विभिन्न विधाओं के लेखन पर अनेक कृतियां प्रकाशित हो चुकी है। प्रतिष्ठित साहित्यकार सम्मान के लिए डॉ.शुक्ल का चयन हरदा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके इस सम्मान हेतु चयन पर  साहित्यकार सुभाष सीटोंके, त्रिलोक शर्मा, गोकुल गौर,  ज्ञानेश चौबे, लोमेश गौर, जय चांडक, रतनसिंह सोलंकी, सावन सिटोके, अशोक नेगी, रमेश भद्रावले, शिरीष अग्रवाल, बलराम, गजल कार मंसूर अली, श्याम शर्मा, बालमुकुंद बेचैन, दुर्गेश नंदन शर्मा, नरेंद्र वर्मा, कपिल दुबे, बृजमोहन अग्रवाल, मदन मोहन व्यास आदि साहित्यकारों ने बधाई दी हैं।

310 Views
What do you think?

Leave a Reply