Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण  

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की। इस दौरान सागर जिले के बीना में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इसी कार्यक्रम में उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित की। हरदा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान बीना में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी एवं लाड़ली बहनाएं उपस्थित थी।
जिले की 95095 लाड़ली बहनें हुई लाभान्वित
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले की 95095 लाड़ली बहनों को राशि वितरित की गई है। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 24164, जनपद पंचायत खिरकिया की 23310, जनपद पंचायत टिमरनी की 26404, नगर पालिका परिषद हरदा की 11864, नगर परिषद खिरकिया की 3600, नगर परिषद सिराली की 2333 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3420 बहनें शामिल हैं।
पेंशन योजनाओं के 38261 हितग्राहियों को राशि अंतरित
कार्यक्रम में जिले के 38261 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 600 रुपए प्रतिमाह के मान से राशि अंतरित की गई। इनमें जनपद पंचायत हरदा के 10466, जनपद पंचायत खिरकिया के 9233, जनपद पंचायत टिमरनी के 10601, नगर पालिका हरदा के 4536, नगर परिषद खिरकिया के 1184, नगर परिषद सिराली के 808 तथा नगर परिषद टिमरनी के 1433 हितग्राही शामिल है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply