Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

सड़कों पर गड्ढों से हो रहे हादसे, दो युवक घायल

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। इस समय शहर सहित जिले के मुख्य मार्गे की हालत बहुत खराब है। जिस सड़क से गुजरों बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देते हंै। यह गड्ढे अब हादसे का सबब बनते जा रहे है। रविवार रात को हरदा से बैड़ी गांव लौट रहे बाइक सवार जीजा और साला सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसके चलते गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां दोनों का उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बैड़ी का रहने वाला संतोष काजले उम्र 38  और उसका जीजा भीमसिंह उम्र 52 साल दोनों बाइक से हरदा में मजदूरी का काम ढूंढने के लिए आए हुए थे। उन्होंने हरदा के एक मिस्त्री से काम के लिए पक्की बात कर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इस दौरान छोड़ी हरदा से आगे निकलने के दौरान हाईवे के बीच बने गड्डे पर बारिश का पानी भर गया था। वहां कीचड़ होने से उनकी बाइक फिसलकर कर पानी से भरे डबरे में जा गिरी। जिससे दोनों को सिर और हाथों में गहरी चोटें लगी है। जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply