Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

यातायात पुलिस ने फल सब्जी विक्रेताओं को दी समझाईश

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा।
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में थाना प्रभारी संदीप सुनेश के मार्गदर्शन में शहर के व्यस्ततम मुख्य क्षेत्र, घंटाघर, सरकारी अस्पताल गेट सब्जी मंडी बाज़ार, टांक चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, चांडक चौक, लाडली होटल के सामने यातायात व्यवस्था एवं बाजार व्यवस्था हेतु एएसआई रूप सिंह, एएसआई बसंत चौधरी, प्रधान आरक्षक अमर धुर्वे, आरक्षक नीरज तिवारी द्वारा मार्ग पर पैदल मार्च कर यातायात व्यवस्था दुरूस्त की गई। लोगों को उनके दोपहिया, चार पहिया वाहनों को मार्ग से हटाने वा सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने हेतु समझाइश दी गई एवं फुटकर फल सब्जी बेचने वालों को उनके हाथ ठैलो को सुव्यवस्थित सुरक्षित किसी अन्य स्थानों पर लगाने हेतू समझाइश दी गई। इस करवाही में ट्रैफिक परभारी संदीप सुनेश, एएसआई बसंत चौधरी एएसआई रूप सिंह, प्रधान आरक्षक अमर धुर्वे, आरक्षक नीरज तिवारी की अहम भूमिका रही।

383 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply