30 वर्षों से महिला मंडल कर रहा भंडारे का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM



अनोखा तीर, हरदा। कच्छ कड़वा पाटीदार सनातन समाज महिला मंडल द्वारा पिछले 30 वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय कच्छ कड़वा पाटीदार धर्मशाला में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन कल गुरुवार को किया जाएगा। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंसुईया बेन संदीप भाई पटेल ने बताया कि महिला मंडल द्वारा धार्मिक पुस्तक ‘ऋषि चिंतन के सानिध्य में’ का वाचन विगत 15 दिवसों से किया जा रहा है। इसकी पूर्णाहुति के अवसर पर यह भंडारा किया जाता है। भंडारे में हरदा नगर के सैकड़ों लोग प्रसादी लाभ अर्जित करते हैं। श्रीमती पटेल ने बताया कि भंडारे की भोजन प्रसादी संपूर्ण महिला मंडल के योगदान से तैयार की जाती है। जिसके लिए महिला मंडल की सदस्य समाज के सभी घरों से यथाशक्ति भोजन प्रसादी बनाने में उपयोग आने वाली सामग्री एकत्र करती हैं। परस्पर सहयोग से पिछले 30 वर्षों से चली आ रही इस प्रथा को बनाए रखने में समाज की सभी महिलाओं का सक्रिय सहयोग मिलता रहा है। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंसुईया बेन, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका बेन, मंत्री श्रीमती भानू बेन तथा सभी समिति सदस्यों ने धर्मप्रेमी जनता से इस भक्तिभाव पूर्ण धार्मिक आयोजन को सफल और गरिमापूर्ण संपन्न कराने का आह्वान किया है।

Views Today: 2

Total Views: 466

Leave a Reply

error: Content is protected !!