अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि अब तक जिले के 21 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत चयनित किया जा चुका है। उन्होने बताया कि हाल ही में जिले के ग्राम कांकरिया, करताना, पिपल्या खुदिया और खामापड़वा में स्थित 4 उपस्वास्थ्य केन्द्रों को चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बालागांव, कनारदा, नजरपुरा, मनियाखेड़ी, जटपुरा, मांदला, पड़वा, भगवानपुरा, मुहालकला, महेंद्रगांव, बम्हनगांव, टेमागांव, चौकड़ी, खमगांव, बैड़ी, कमताड़ा तथा पलासनेर स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक के तहत चयनित हो चुके हैं।
Views Today: 2
Total Views: 184

