Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश हरदा

मध्य प्रदेश मौसम पर बड़ा अपडेट, आज 28 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश

3 min read
Text Size:

आने वाले दिनों में प्रदेश में एक और मानसूनी सिस्टम बनने के संकेत है, इस वजह से एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 5 सितंबर तक प्रदेश के मौसम का मिजाज यूही बना रहने वाला है। आज मंगलवार को इंदौर-उज्जैन संभाग के 8 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रह सकता है।

इधर, 5 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर आ गई हैं, नर्मदापुरम में तवा डैम और भोपाल के केरवा डैम के 3- 3 गेट खोल दिए गए है।

आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • बुरहानपुर, खंडवा में बिजली के साथ भारी बारिश, बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, पांढुर्ना रतलाम, खरगोन, मंदसौर, नीमच में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
  • बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, दक्षिणी नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, दक्षिणी उज्जैन, देवास, बुरहानपुर, पश्चिमी खंडवा, दक्षिणी इंदौर, पश्चिमी नर्मदापुरम, पश्चिमी आगर, पश्चिमी शाजापुर, उत्तर हरदा, में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।
  • सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुरकलां, कटनी छिंदवाडा पांढुर्णा में तेज बारिश का येलो अलर्ट ।

5 सितंबर को एक्टिव होगा नया सिस्टम

मजबूत अबदाव के चलते मानसून द्रोणिका नीचे आ गई है, ऐसे में मानसून द्रोणिका गंगानगर, रायसेन से विदर्भ में स्थित अवदाब से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है, जिससे में प्रदेश नमी आ रही है, इसके प्रभाव से ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर दो से तीन दिन तक बना रह सकता है।इधर, पांच सितंबर को एक अन्य मौसम प्रणाली के बंगाल की खाड़ी में बनने के संकेत मिले हैं, जिससे बारिश का दौर बना रहेगा।

कहां कितनी हुई बारिश

मध्य प्रदेश में 1 जून से 1 सितंबर तक की स्थिति में औसत से 11% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 9% अधिक, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% अधिक बारिश हुई है।अभी तक प्रदेश के श्योपुर में सबसे ज्यादा 157 फीसदी और रीवा में सबसे कम सिर्फ 57 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 14 जिलों में 100 प्रतिशत से ज्यादा तो 21 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

437 Views
What do you think?

Leave a Reply