Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने ग्राम सोडलपुर निवासी नाबालिग बालिका की तलाश एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक सूचना देने वाले को 3000 रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति इस नाबालिग बालिका की तलाश एवं अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर बालिका की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचना कर्ता को 3000 रुपये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णत: गोपीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply