जिला अस्पताल के हालओपीडी पर्ची काउन्टर अब भी बदहाल, इस ओर नहीं किसी का ध्यान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM



अनोखा तीर, हरदा।
शुक्रवार देर रात कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधिक्षक अभिनव चौकसे के द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरक्षण किया गया। निरक्षण के दौरान जिला अस्पताल सिविल सर्जन को सुरक्षा की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।  लेकिन अस्पताल में मुख्य गेट पर स्थित ओपीडी पर्ची काउन्टर पर किसी का ध्यान नहीं गया। काउन्टर पर सामने कांच तक नहीं लगा हुआ  है। वही बारिश होने पर काउन्टर के अन्दर तक पानी चला जाता है जिससे कम्प्युटर और प्रिन्टर आए दिन खराब हो जाते है। कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं के सुधार का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को अस्पताल के सामने खुली जगह में अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था का कार्य किया जा रहा था। कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल में विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाता रहता है। लेकिन लम्बे समय से अपनी बदहाली को झेल रहे ओपीडी पर्ची काउन्टर पर कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। रोजाना सैकड़ों मरीज और परिजन इसी काउन्टर का सामना सबसे पहले करते है। काउन्टर के एक साइड का कांच निकला हुआ है वही बारिश होने पर पानी काउन्टर के अन्दर तक चला जाता है। जिसके कारण कई बार कम्प्यूटर और प्रिन्टर खराब हो जाते है। जिसका खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ता है। विगत दो माह में दो बार प्रिन्टर खराब हो चुके है जिस कारण काउन्टर में ओपीडी की पर्ची बनवाने वालो को लम्बी लाइन में लग कर देर तक इंतजार करना पड़ा। काउन्टर के बाहर जो टीम शेड़ बनाया गया है वह भी पर्याप्त और व्यवस्थित नहीं है। बारिश में काउन्टर से पर्ची के लिए लाइन में लगे मरीज और उनके परिजन भीग जाते है। वही तेज बारिश होने पर पानी काउन्टर के अन्दर तक चला जाता है। यह समस्या बारिश के दिनों में बार-बार देखने को मिलती है। जिम्मेदारों को चाहिए की इस ओर भी ध्यान देकर पर्याप्त व्यवस्था की जाए। जिससे की जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों सहित ओपीडी पर्ची काउन्टर के कम्प्यूटर और प्रिन्टर में कोई समस्या ना आए।
 सुविधाओं की जानकारी का बना होर्डिंग


जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का होर्डिंग तैयार किया गया है। जिसमें नागरिक घोषणा पत्र लिखा हुआ है। इस होर्डिंग में अस्पताल कितने बेड का है सहित उपलब्ध डाक्टर, जांचे, ओपीडी, वाहन, सशुल्क दरें और निशुल्क सेवाओं सहित मरीजों के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी अंकित की गई है।  साथ ही चिकित्सालय में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई है।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

error: Content is protected !!